यूपीआई एप से ऐसे लिंक करें कार्ड
- सबसे पहले यूपीआई पेमेंट एप को खोलें।
- फिर प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेमेंट सेटिंग्स विकल्प में जाएं।
- ऐड क्रेडिट/डेबिट कार्ड विकल्प को चुनें।
- क्रेडिट कार्ड नंबर, कार्ड की वैलिडिटी तारीख, सीवीवी नंबर और कार्डधारक के नाम सहित अन्य जानकारियां भरें।
- यूपीआई एप में पूछी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करें।
तेजी से बढ़ेगा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल
वर्तमान में एसबीआई, पीएनबी समेत सात बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं। नई सुविधा से न सिर्फ लोगों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाएगा बल्कि वीजा और मास्टरकार्ड जैसी अमेरिकी क्रेडिट कार्ड कंपनियों की मनमानी से भी राहत मिलेगी, जो ग्राहकों से भारी-भरकम शुल्क वसूलती हैं। -अश्विनी राणा, संस्थापक, वॉइस ऑफ बैंकिंग