फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming IPO: नौ नवंबर को खुलेंगे इन दो कंपनियों के आईपीओ, जानें इनके बारे में विस्तार से

Thu, 03 Nov 2022 06:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Upcoming IPO in November 2022: आगामी नौ नवंबर को दो कंपनियों के आईपीओ इश्यू खुल रहे हैं। इन कंपनियों में आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस जैसी कंपनियों के आईपीओ शामिल हैं। 
विज्ञापन
Upcoming IPO 2022 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर नौ नवंबर को बोली के खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ के लिए 11 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ सात नवंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा। कंपनी अपने आईपीओ के प्राइस बैंड से जुड़ी डिटेल अगले एक-दो दिनों में जारी करेगी। खबरों के मुताबिक कंपनी आईपीओ के प्राइस बैंड से जुड़ी जानकारी अगले एक-दो दिनों में जारी करेगी। अर्चियन केमिल अपने आईपीओ के तहत 805 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं करीब 1.61 करोड़ शेयरों को प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर केमिकास स्पेशियलिटी अपने 20 लाख शेयरों की बिक्री करेगी। वहीं अन्य निवेशकों मे से एक पिरामल नैचुरल रिसोर्सेज और इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम (एक) दोनों  38.5-38.5 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। जबकि इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम करीब 64.78 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखने जा रही है। कंपनी ने बताया कि नए शेयरों के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नॉन-कनवर्टिबल डेबेंचर्स का निपटारा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए की जाएगी। बता दें कि आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का मुख्य फोकस ब्रोमीन, इंडस्ट्रियल सॉल्ट और पोटाश सल्फेट के उत्पादन और एक्सपोर्ट पर है। कंपनी के ग्राहक दुनिया भर में हैं। ब्रोमीन एक काफी अहम केमिकल है, जिसका इस्तेमाल फार्मा से लेकर एग्रीकल्चर, वाटर ट्रीटमेंट, फ्लेम रिटाडेंट्स, एडिटिव्स, ऑयल-गैस और एनर्जी स्टोरेज बैटेरीज में होता है।

विज्ञापन

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस
 

फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस (एफएसबीएफएल) का आईपीओ भी बुधवार नौ नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपनी शुरुआती हिस्सेदारी बिक्री के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू पूरी तरह से कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1,960 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। दक्षिण भारत स्थित लेंडर ने अपने आईपीओ का साइज 2,752 करोड़ रुपये से घटा दिया है। एससीआई इन्वेस्टमेंट्स, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स और नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स कंपनी के ओएफएस में भाग लेने वाले प्रमुख शेयरधारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें