फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Copper: केंद्रीय मंत्री ने कॉपर पर विजन दस्तावेज जारी किया, बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम

Fri, 04 Jul 2025 05:34 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कॉपर विजन दस्तावेज जारी किया। इसमें धातु की बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति बताई गई है।दस्तावेज में 2047 तक तांबे की मांग में छह गुना वृद्धि का अनुमान लगाया है।

 
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तांबे की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शुक्रवार को कॉपर विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दस्तावेज में 2047 तक तांबे की मांग में छह गुना वृद्धि का अनुमान लगाया है। साथ ही, 2030 तक 50 लाख टन प्रतिवर्ष प्रगलन और शोधन क्षमता जोड़ने की योजना प्रस्तुत की गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariff Talks: व्यापार वार्ता के बाद भारतीय दल अमेरिका से लौटा, कृषि व ऑटो से जुड़े मुद्दों पर जारी रहेगी चर्चा

आयात पर निर्भरता घटाने का उद्देश्य 
इसका उद्देश्य सेकेंडरी रिफाइनिंग को बढ़ावा देने, घरेलू रीसाइक्लिंग को सशक्त बनाने और वैश्विक भागीदारियों के माध्यम से विदेशी खनिज संपत्तियों को सुरक्षित कर आयात पर निर्भरता घटाने की बात कही गई है। मंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज कच्चे माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्तावेज कॉपर इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण कदम- मंत्री रेड्डी 
मंत्री रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित "सस्टेनेबल एंड रिस्पॉन्सिबल माइनिंग थ्रू बेस्ट माइन क्लोजर प्रैक्टिसेज" सम्मेलन में इस दस्तावेज का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के अनुरूप यह दस्तावेज देश के लिए एक टिकाऊ, लचीला और भविष्य के लिए तैयार तांबा इकोसिस्टम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें