फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat Purchase: देश में अब तक रिकॉर्ड 256.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, पिछले साल के मुकाबले 24.78% अधिक

Fri, 02 May 2025 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान केंद्रीय पूल में अब तक 256.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उत्तर प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक गेहूं खरीद हो रही है। इसमें अभी तक 7.55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जो पिछली बार के 5.88 लाख मीट्रिक टन से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
गेहूं खरीदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान केंद्रीय पूल में अब तक 256.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। यह पिछले साल के 205.41 लाख मीट्रिक टन से 24.78 फीसदी ज्यादा है। इस समय जिन प्रमुख राज्यों से खरीद हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Coca Cola Shares: जुबिलैंट बेवरेजेज हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में 40% हिस्सेदारी खरीदेगा; CCI की मंजूरी

उत्तर प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक गेहूं खरीद हो रही है। इसमें अभी तक 7.55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जो पिछली बार के 5.88 लाख मीट्रिक टन से कहीं ज्यादा है। पंजाब से 103.89 लाख मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश से 67.57 एलएमटी, हरियाणा से 65.67 एलएमटी की खरीद हो चुकी है। राजस्थान से 11.44 एलएमटी की खरीद हुई है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि चालू रबी विपणन सत्र में अभी काफी वक्त है। इस बार देश केंद्रीय पूल के लिए गेहूं खरीद पिछले साल के आंकड़ों को काफी बड़े अंतर से पार करने की संभावना है। इसमें किसानों को 24 से 48 घंटों के भीतर भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Finance Ministry: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- आर्थिक लचीलेपन के लिए घरेलू दक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा भी जरूरी

सकारात्मक परिणाम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभागों की ठोस कोशिशों का नतीजा
खाद्य सचिव ने कहा, इस साल गेहूं खरीद की स्थिति सकारात्मक परिणाम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभागों की ठोस कोशिशों का नतीजा है। राज्य विशिष्ट कार्य योजनाओं को राज्यों के साथ पहले ही साझा किया जा चुका है। गेंहू खरीद को लेकर सरकार ने खासी सजगता बरती है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें