फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget: बजट के बाद गौतम अदाणी को बड़ा नुकसान, अमीरों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंचे

Wed, 01 Feb 2023 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट के बाद गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले बजट भाषण के दौरान वह 11 वें दसवें स्थान पर आ गए थे।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट के बीच जहां शेयर बाजार लगातार बढ़ा, वहीं भारत के अरबपतियों की संपत्ति में उतार चढ़ाव जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बजट पेश किए जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 83.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में नौवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच गौतम अदाणी फिलहाल 75.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें नंबर पर हैं। एक दिन पहले ही वह अमीरों की सूची में 11वें स्थान तक खिसक गए थे। हालांकि, बजट भाषण के बीच में उनके समूह की कंपनियों के शेयर में सुधार हुआ था और वह टॉप-10 अमीरों की सूची में लौट आए थे। हालांकि, बजट के बाद वह 15 स्थान पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार गौतम अदाणी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तीन दिन में उनके समूह की कंपनियों को 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ था।
विज्ञापन

हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में क्या है? 
25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें