देश में पर्यटन और ट्रेवल सेक्टर अर्थव्यवस्था में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा सेक्टर है, जहां पर करोड़ों की संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलता है। हालांकि देश में इस सेक्टर के लिए फिलहाल इंफ्रास्ट्रक्चर काफी कम है। ऐसे में ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मांग है कि इसको बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में घोषणा हो।
दत्त ने बताया कि विमानन सेक्टर 2019 में अपने सबसे खराब दौर से गुजर चुका है। लगभग सभी कंपनियां बहुत कम लाभ मार्जिन पर काम कर रही है। इसके साथ ही टैक्स कलेक्शन एट सोर्स के चलते विमानन कंपनियों का वर्किंग कैपिटल कम हो रहा है, जिससे उनका परिचालन प्रभावित हो रहा है। इससे न केवल कंपनियों और सेवा प्रदाता कंपनियों को दिक्कतें हो रही हैं, बल्कि यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।