फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोचैम के महासचिव बने यू के वर्मा

Thu, 23 Aug 2018 04:29 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Assocham
विज्ञापन
उद्योग मंडल एसोचैम ने पूर्व नौकरशाह उदय कुमार वर्मा को गुरुवार को नया महासचिव नियुक्त किया। वह डी. एस. रावत की जगह लेंगे। रावत पिछले 14 साल साल से महासचिव पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


वर्मा केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद से 30 जून 2013 को सेवानिवृत्त हुए। उनके पास राज्य सरकार (मध्य प्रदेश) तथा केंद्र सरकार दोनों में उच्च प्रशासनिक पदों पर काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है। 

एसोचैम के अध्यक्ष संदीप जजोदिया ने कहा, ‘‘अपने कार्यकाल के दौरान रावत ने उद्योग जगत और सरकार के बीच संपर्क को मजबूत बनाया और एसोचैम में काफी महत्वपूर्ण बदलाव लाया।’’ 
विज्ञापन


वर्मा की नियुक्ति के बारे में जजोदिया ने कहा, ‘‘कार्यदक्षता और क्षमता के मामले में उनका ट्रैक रिकार्ड शानदार है। उनका प्रशासनिक सेवा रिकार्ड उल्लेखनीय रहा है।’’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें