भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 12 ऐसी वेबसाइट और गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 12 मोबाइल ऐप को बंद कर दिया है। यह फर्जी साइट और ऐप जनता से अवैध रुप से आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं की पेशकश करते थे और अनधिकृत तरीके से अत्यधिक पैसे वसूलते थे।
यूआईडीएआई ने केंद्र सरकार को 26 और ऐसे अवैध वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन को बंद करने का निर्देश दिए थे। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप ऐसे हैं जो जनता को बहला-फुसलाकर आधार कार्ड से संबंधित जानकारी को लेकर घपला करते थे। हम ऐसी वेबसाइट और ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।