फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Season: महंगाई बढ़ने के बावजूद जमकर खर्च करेंगे लोग, ऑफलाइन तरीके से खरीदारी पर रहेगा जोर; रिपोर्ट

Thu, 05 Oct 2023 07:03 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

त्योहारी सीजन में आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन, इस बार लोगों की योजनाओं में बदलाव दिख रहा है और वे खर्च के बजाय सोने व संपत्तियों जैसे साधनों में निवेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
shopping - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई बढ़ने के बाद भी इस बार त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी होगी। लोग पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अधिक खर्च करने के लिए तैयार हैं। खास बात है कि इस त्योहारी सीजन में ज्यादातर लोगों ने स्थानीय बाजारों और ऑफलाइन तरीके से खरीदारी की योजना बनाई है।   

विज्ञापन


ब्रोकिंग एवं बैंकिंग कंपनी यूबीएस ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा कि 70 फीसदी भारतीयों ने पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी सीजन अधिक खर्च करने की योजना बनाई है। वहीं, 18 फीसदी लोगों का कहना है कि वे इस बार भी उतना ही खर्च करेंगे, जितना पिछले साल त्योहारी सीजन में किया था। 

हालांकि, सर्वे में शामिल सिर्फ 11 फीसदी लोगों ने ही इस बार कम खर्च करने की बात कही है। उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही हैं। जीवनयापन और अन्य की लागत में बढ़ोतरी हुई है, जबकि इनकी तुलना में आय में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


वाहनों-घरेलू सामानों पर होगा खर्च
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल त्योहारों में बहुत सारे ग्राहक स्मार्टफोन, दोपहिया वाहन और कारों पर खर्च करना चाहते हैं। इसके साथ ही, एसी, टीवी, रेफ्रिजरेटर और लैपटॉप खरीदना भी कुछ लोगों की मुख्य प्राथमिकता है। 

त्योहारी सीजन में आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन, इस बार लोगों की योजनाओं में बदलाव दिख रहा है और वे खर्च के बजाय सोने व संपत्तियों जैसे साधनों में निवेश करना चाहते हैं।

डिजिटल भुगतान करने के रुझान में पहले से गिरावट
यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दिलचस्प बात यह है कि पहले की तुलना में डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों का झुकाव कम हुआ है और नकदी लेनदेन पर भरोसा बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल भुगतान के प्रति झुकाव पहले के 71 फीसदी से घटकर 58 फीसदी रह गया है। नकदी भुगतान करने वालों की संख्या 27% से बढ़कर 35 फीसदी पहुंच गई है। 

महंगाई से बजट 6 फीसदी बढ़ा ः खर्च करने के इच्छुक लोगों के लिए ज्यादा महंगाई बड़ी चिंता रही है। सर्वे के अनुसार, करीब 60 फीसदी लोगों ने कहा कि पिछले एक-दो वर्षों में उन्हें खरीदी पर 6 फीसदी ज्यादा खर्च करना पड़ा है। इस समय महंगाई दर 6.8 फीसदी है।

सोना खरीदने पर भी जोर
सर्वे में शामिल 50 फीसदी लोगों ने पिछले तीन महीनों में योजना के तहत ज्यादा सोना खरीदा है। हालांकि, इसे त्योहारों के साथ-साथ शादी के मौसम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोने के अलावा लोग त्योहारी सीजन में संपत्ति भी खरीदने की योजना बना रहे हैं। 52 फीसदी का कहना है कि वे अगले दो वर्षों में संपत्ति खरीदना चाहते हैं। हालांकि, इनका बजट 50 लाख रुपये से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें