भारतीय मूल की नौरीन हसन को यूबीएस अमेरिका का अध्यक्ष और यूबीएस अमेरिका होल्डिंग का सीईओ नियुक्त किया गया है। हसन इस साल अक्टूबर में अपना पदभार ग्रहण करेंगीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आर्थिक जगत की दिग्गज कंपनी यूबीएस ने बताया है कि भारतीय मूल की नौरीन हसन को यूबीएस अमेरिका का अध्यक्ष और यूबीएस अमेरिका होल्डिंग का सीईओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हसन इस साल अक्टूबर में अपना पदभार ग्रहण करेंगीं। इस समय वह फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में कार्यरत हैं। अपनी नई भूमिका में वह टॉम नारटिल की जगह लेंगी।
आपको बता दें कि यूबीएस ग्रुप एजी स्विट्जरलैंड स्थित एक बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी है।
फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क से पहले हसन मॉर्गन स्टेनली वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी में डिजिटल ऑफिसर के रूप में काम कर चुकी हैं। वहां उनपर व्यवसाय को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने की जिम्मेदारी थी।