फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI का असर: उबर ने ग्राहक सेवा में 10 फीसदी कर्मचारियों की फिर की छंटनी, जानिए क्या है अपडेट

Thu, 23 Jul 2026 11:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उबर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने और संरचना को सरल बनाने के लिए ग्राहक सेवा परिचालन में 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की। दूरस्थ कर्मचारियों को कार्यालय लौटने या नौकरी छोड़ने को कहा गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
उबर में छंटनी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइड हेलिंग कंपनी उबर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने ग्राहक सेवा परिचालन में 10 फीसदी नौकरियों की छंटनी कर दी है। यह कदम कंपनी की संरचना को सरल बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन


यह छंटनी बुधवार को सामुदायिक परिचालन टीम में की गई। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उबर अपनी टीमों को सरल बनाना चाहती है। इसका लक्ष्य कार्यालय में लोगों के बीच बेहतर सहयोग बढ़ाना भी है। उबर एआई का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। उबर की वैश्विक सामुदायिक परिचालन की उपाध्यक्ष मेगा येथातिका ने एक ज्ञापन में लिखा कि कंपनी की संरचना बहुत जटिल हो गई है। 

उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल शुरू हो गया है पर इसका पूरा फायदा उठाने के लिए मजबूत और व्यवस्थित संरचना जरूरी है। कंपनी ने दूरस्थ काम करने वाले कर्मचारियों को अब हब कार्यालय में आकर काम करने का निर्देश दिया है। यह उबर के कार्यालय वापसी अभियान का हिस्सा है।

क्यों हो रही है यह छंटनी?

उबर अपनी टीमों को सरल बनाने और कार्यालय में बेहतर सहयोग बढ़ाने के लिए यह कदम उठा रही है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिक-से-अधिक उपयोग करना चाहती है। मेगा येथातिका के अनुसार, कंपनी की संरचना जटिल और अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है। एआई का पूरा लाभ उठाने के लिए पहले संरचना को मजबूत और व्यवस्थित बनाना आवश्यक है। यह कदम लंबे समय में काम को बेहतर और तेज बनाने के लिए उठाया गया है।

क्या यह पहली बार हुआ है?

यह उबर का एआई को वजह बताकर किया गया दूसरा बड़ा छंटनी वाला कदम है। इससे पहले जून में कंपनी ने अपने मानव संसाधन विभाग (एचआर टीम) में 23 फीसदी कटौती की थी। हालांकि, उबर के कुल 34,000 कर्मचारियों में यह हिस्सा एक फीसदी से भी कम था। मई महीने में उबर ने कहा था कि एआई के इस्तेमाल से वह नई भर्तियां कम कर रही है। कंपनी अभी भी अपनी वेबसाइट पर 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रही है। खासकर रोबोटैक्सी साझेदारी के लिए इंजीनियरों की जरूरत है।

किन कर्मचारियों पर पड़ा सबसे-ज्यादा असर?

सबसे-ज्यादा असर ग्राहक सेवा टीम के उन कर्मचारियों पर पड़ा है, जो घर से काम कर रहे थे। अब उन्हें कार्यालय आना होगा या नौकरी छोड़नी होगी। उबर की यह छंटनी तकनीक उद्योग में चल रही एआई क्रांति का हिस्सा है। कई बड़ी कंपनियां एआई उपकरणों का इस्तेमाल करके कम कर्मचारियों से काम करवाना चाहती हैं। उबर अब उन बड़ी कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने एआई की वजह से नौकरियां कम की हैं। इनमें ब्लॉक इंक और ओरेकल जैसी कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें