फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में यह पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, निचले स्तर पर हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान

Mon, 03 Dec 2018 06:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो फिर आप किसी भी देश में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट के बिना अगर आप विदेश यात्रा पर जाना चाहें तो आपका टिकट भी बुक नहीं होगा। हालांकि भारतीय केवल नेपाल और भूटान में बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे पीछे है।  

विज्ञापन


पूरे विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनका केवल पासपोर्ट होने भर से आप विश्व के 166 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ऐसे पासपोर्ट को काफी मजबूत माना जाता है। हम आज आपको बताने जा रहे है कि कौन सा पासपोर्ट सबसे ज्यादा मजबूत है और भारत की क्या रैकिंग है।

ऐसे होती है पासपोर्ट की रैंकिंग

हर देश के पासपोर्ट की सलाना रैंकिंग की जाती है। इसको करने के लिए केवल यह देखा जाता है कि किस देश के पासपोर्ट से आप सबसे ज्यादा देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। जिस देश का पासपोर्ट विश्व के अन्य देशों में बिना किसी वीजा के प्रवेश की सुविधा देता है, उसकी रैंकिंग सबसे ऊपर होती है। यह रैंकिंग हर साल पासपोर्ट इंडेक्स नाम की संस्था जारी करती है। 

विज्ञापन

यूएई का पासपोर्ट पहले नंबर पर 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पासपोर्ट वर्ष 2018 में  पहले पायदान पर है। यूएई के पासपोर्ट से 113 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं 54 देशों में वीजा ऑन अराइवल और 31 देशों के लिए पहले से वीजा लेना पड़ता है। 

दूसरे नंबर पर सिंगापुर, जर्मनी

सिंगापुर के लोग केवल पासपोर्ट के आधार पर विश्व के 127 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं 39 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। 32 देशों में वीजा लेना पड़ेगा। वहीं जर्मनी के पासपोर्ट पर 126 देशों में बिना वीजा, 40 देशों में वीजा ऑन अराइवल और 32 देशों में वीजा की पहले जरूरत पड़ेगी। 

तीसरे स्थान पर 11 देश

इस लिस्ट में 11 देशों का पासपोर्ट तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों का वीजा 165 देशों में मान्य है। डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, स्पेन, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका शामिल हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान सबसे पीछे

इस रैंकिंग में भारत से आगे केन्या, नामीबिया, टूनिशिया और जिम्बॉबवे जैसे अफ्रीकी देश हैं। भारत के पासपोर्ट को 66वीं रैंकिंग मिली है। आप भारत का पासपोर्ट रखते हैं तो आपको दुनिया भर के 65 देशों में वीजा फ्री या फिर वीजा ऑन अराइवल के जरिए प्रवेश कर सकते हैं। 

भारत से पीछे हैं ये पड़ोसी देश

बांग्लादेश का 86वें और पाकिस्तान के पासपोर्ट को 91वां स्थान मिला है। पासपोर्ट रैंकिंग में सबसे अंतिम स्थान अफगानिस्तान का है। भारत के बाद जिन देशों का नंबर आता है उनमें पड़ोसी देश भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तानऔर अफगानिस्तान स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें