किसी भी बैंक या फिर फिनटेक कंपनी को व्यक्ति का QR Code स्कैन करने के बाद केवल नाम, फोटोग्राफ और पते की जानकारी ही मिल सकेगी। आधार में ली गई बाकी जानकारियां गोपनीय रहेंगी, जिनसे छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। इसके जरिए व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी किसी को नहीं पता चलेगा।
आरबीआई जल्द जारी करेगा नया मास्टर सर्कुलर
RBI इस संबंध में जल्द ही नया मास्टर सर्कुलर जारी करेगा, जिसमें पुराने नियम की जगह नए संशोधित नियम को रखा जाएगा। यह नया नियम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यूआईडीएआई का सुझाव है कि मास्टर सर्कुलर में सुधार किया जाए, जिससे नए नियम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक हों।