फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-Turn on Tax Relief: ब्रिटिश सरकार ने उच्च आय पर कर कटौती का फैसला वापस लिया, दिया ये तर्क

Mon, 03 Oct 2022 03:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

U-Turn on Tax Relief: वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि वह 1.5 लाख पौंड से अधिक की आय पर 45 फीसदी की दर से आयकर लगने के प्रावधान को नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने इस बारे में उठ रही आवाजों के बाद यह फैसला लिया है।’ 
विज्ञापन
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की सरकार ने देश में विवाद बढ़ने के बाद पिछले महीने घोषित कर कटौती पैकेज को वापस  लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस पैकेज के तहत उच्च आय वर्ग पर कर की ऊंची दर में कटौती की बात कही गई थी।

वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि वह 1.5 लाख पौंड से अधिक की आय पर 45 फीसदी की दर से आयकर लगने के प्रावधान को नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने इस बारे में उठ रही आवाजों के बाद यह फैसला लिया है।’ 

विज्ञापन


दरअसल उच्च आय वाले तबके को आयकर की ऊंची दर से राहत देने की 10 दिनों पहले  घोषणा की गई थी। इस फैसले का ब्रिटेन में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा था। इससे सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के संसद सदस्य भी खुश नहीं थे और वे सरकार पर इसे वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे।


प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने एक दिन पहले ही अपनी सरकार की तरफ से घोषित कर कटौती योजना का पुरजोर बचाव करते हुए कहा था कि उनकी सरकार इस योजना पर आगे बढ़ना जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने यह माना था कि इस फैसले के पहले थोड़ी जमीन तैयार कर लेनी चाहिए थी।

विज्ञापन

ट्रस की सरकार ने गत 23 सितंबर को एक राहत पैकेज की घोषणा की थी जिसमें 45 अरब पौंड की कर कटौतियां भी शामिल थीं। इस घोषणा के बाद न सिर्फ ब्रिटिश बाजार में गिरावट देखी गई बल्कि डॉलर के मुकाबले पौंड की कीमत में भी खासी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें