फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड सेवा : बीएसएनएल का 20 साल का वर्चस्व खत्म, इस कंपनी ने जोड़े 43.40 लाख ग्राहक

Thu, 20 Jan 2022 05:26 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा में बीएसएनएल की 20 साल की बादशाहत खत्म हो गई। अब रिलायंस जियो शीर्ष पर पहुंच गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवंबर, 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, 43.40 लाख फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ जियो पहले स्थान पर पहुंच गई। बीएसएनएल करीब 42 लाख कनेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


भारती एयरटेल 40.80 कनेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। जियो ने अपने वाणिज्यिक लॉन्च के महज दो साल के भीतर ही बीएसएनएल को पीछे छोड़ते हुए फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। नवंबर में जियो ने 1.90 लाख फाइबर कनेक्शन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें