बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि वालमार्ट व फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जीएसटी समिति में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। पॉलिथीन पर रोक लगाए जाने के मुद्दे पर व्यापारियों ने कहा कि बिना विकल्प के इस पर पाबंदी का फैसला उचित नहीं है।
ई-वे बिल से भी हो रही है परेशानी
राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने बताया कि कुछ माह पूर्व देश भर में लागू हुए ई-वे बिल को लेकर भी व्यापारियों को समस्याएं आ रही हैं। ई-वे बिल की लिमिट हर राज्य में अलग-अलग होने के कारण व्यापार में दिक्कतें आ रही हैं।
व्यापारी चाहते हैं कि इस लिमिट को बढ़ाकर कम से कम 2 लाख रुपये किया जाए और वह देशभर में एक समान हो। खुदरा व्यापार में एफडीआई, वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील बेहद ही खतरनाक है। इसके खिलाफ केंद्र सरकार को आगे आना होगा।