फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acquisition: फार्मा क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी डील, जेबी केमिकल्स का अधिग्रहण करेगा टोरंट फार्मास्यूटिकल्स

Sun, 29 Jun 2025 08:30 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

Acquisition: टोरंट फार्मास्यूटिकल्स ने घोषणा की है कि वह जे. बी. केमिकल्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी बन जाएगी। इस सौदे में दोनों कंपनियों का विलय भी होगा, जिससे टोरंट को जे. बी. केमिकल्स के क्रॉनिक बीमारी से जुड़े ब्रांड और नए उपचार क्षेत्रों में विस्तार का मौका मिलेगा। इससे टोरंट की बाजार हिस्सेदारी मजबूत होगी और उसका कारोबार कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट व मैन्युफैक्चरिंग में भी बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
करोड़ों में फाइनल हुई डील (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने रविवार को घोषणा की कि वह जे. बी. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स में प्रमुख हिस्सेदारी खरीदेगा और 19,500 करोड़ रुपये के सौदे से वह भारत की दूसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन


टोरेंट फार्मा, जेबी केमिकल्स कंपनी की करीब 46.39 फीसदी हिस्सेदारी उसके प्रमोटर ग्रुप से खरीदेगा। यह सौदा लगभग 11,917 करोड़ रुपये में होगा। टाऊ इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स नाम की यह कंपनी एक अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म से जुड़ी हुई है। इसके अलावा, टोरेंट फार्मा, जेबी केमिकल्स के कुछ कर्मचारियों से भी 2.80% हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके लिए हर शेयर की कीमत 1,600 रुपये तय की गई है। इस सौदे की कुल कीमत लगभग 719 करोड़ रुपये होगी।

ये भी पढ़ें: Reliance Group: अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सालाना मिल सकता है 20 करोड़ तक वेतन; ये खास सुविधाएं भी
विज्ञापन


इसके बाद, टोरेंट फार्मा लिस्टिंग नियमों के तहत खुले बाजार से 26% हिस्सेदारी खरीदने की खुली पेशकश करेगा। इसके लिए प्रति शेयर कीमत 1,639.18 रुपये तय की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 6,842.8 करोड़ रुपये होगी। खुशी पेशकश में शेयर खरीदने की जो कीमत तय की गई है,वह शुक्रवार को बीएसई पर जेबी केमिकल्स के बंद हुए शेयर की कीमत 1,799.35 रुपये से कम है।

यह दवा क्षेत्र (फार्मा सेक्टर) में अब तक की दूसरा सबसे बड़ा सौदा होगा। इससे पहले 2015 में सन फार्मा ने रैनबैक्सी लैब्स को खरीदा था, जो अब तक का सबसे बड़ा सौदा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Report: अमूल बना देश का सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांड, दूसरे नंबर पर मदर डेयरी की चमक बरकरार

कंपनी ने एक बयान में कहा, टोरंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने आज घोषणा की कि टोरंट ने जे बी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने के लिए केकेआर के साथ पक्का सौदा कर लिया है। यह सौदा 25,689 करोड़ रुपये के इक्विटी वैल्यूएशन पर हुई है। इसके बाद दोनों कंपनियों का आपस में विलय (मर्जर) किया जाएगा।
विज्ञापन


शेयर खरीद के बाद जे बी फार्मा का टोरंट में विलय कर दिया जाएगा। यानी जिन निवेशकों के पास जे बी फार्मा के 100 शेयर होंगे, उन्हें बदले में टोरंट के 51 शेयर मिलेंगे। रणनीतिक रूप से यह सौदा टोरंट को जे बी फार्मा के मजबूत क्रॉनिक सेगमेंट ब्रांड्स तक पहुंच देगी और साथ ही नेत्र रोग (ऑफ्थेल्मोलॉजी) जैसे नए उपचार के क्षेत्रों में विस्तार का मौका भी मिलेगा। 'क्रॉनिक सेगमेंट ब्रांड्स' का मतलब वो दवाईयां या उत्पाद हैं, जो दीर्घकालिक बीमारियों के उपचार के लिए बनाए जाते हैं।

संचालन में तालमेल बढ़ाने के साथ ही इस सौदे से टोरंट की भारतीय फार्मा बाजार में हिस्सेदारी मजबूत होगी और इसका कारोबार कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग (सीडीएमओ) के क्षेत्र में भी फैलेगा।  यह अधिग्रहण टोरंट की इंडियन प्राइवेट मार्केट (आईपीएम) में हिस्सेदारी को मजबूत करेगा और लंबे समय तक विकास की संभावनाओं वाला सीडीएमओ क्षेत्र में भी प्रवेश दिलाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें