फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top-10 Billionaires: अदाणी सातवें तो अंबानी दसवें पायदान पर खिसके, नंबर एक पर बरकरार है इस रईस दबदबा

Mon, 30 May 2022 12:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top-10 Billionaires List Update: बीते कुछ दिनों से गौतम अदाणी की नेट वर्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अदाणी को बीते 24 घंटे में 1.58 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, लेकिन संपत्ति में इस इजाफे के बाद भी वह एक पायदान नीचे आ गए हैं। फिलहाल, अदाणी की नेट वर्थ 102 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन
दुनिया के शीर्ष 10 अरबपति। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर संपत्ति में जोरदार इजाफे के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क नंबर एक पायदान पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, तो वहीं सूची में शामिल दोनों भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी अपने स्थान से खिसक गए हैं। अदाणी की बात करें तो फायदे के बावजूद वह छठे स्थान से खिसककर सातवें नंबर पर आ गए हैं।   

विज्ञापन

मस्क की नेट वर्थ में जोरदार इजाफा

एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए एलन मस्क की संपत्ति में बीते दिनों की गिरावट पर अब ब्रेक लग चुका है। बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एलन मस्क की नेट वर्थ बीते 24 घंटों में 12.2 अरब डॉलर बढ़कर 224 अरब डॉलर हो गई है। गौरतलब है कि मस्क को बीते दिनों उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। 

बेजोस-अर्नाल्ट की संपत्ति इतनी बढ़ी

जेफ बेजोस-बर्नार्ड अर्नाल्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के टॉप-10 अमीरों की बात करें तो एलन मस्क के बाद अमेजन के जेफ बेजोस भी दूसरे नंबर पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। बेजोस 139 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम आता है। अर्नाल्ट 133 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ सूची तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इसके अलावा 123 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ बिल गेट्स चौथे और 115 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ वॉरेन बफे पांचवें पायदान पर काबिज हैं। 

गौतम अदाणी एक पायदान खिसके

गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी छठे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बीते कुछ दिनों से अदाणी की नेट वर्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अदाणी को बीते 24 घंटे में 1.58 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, लेकिन संपत्ति में इस इजाफे के बाद भी वह एक पायदान नीचे आ गए हैं। फिलहाल, अदाणी की नेट वर्थ 102 अरब डॉलर है। 

अदाणी के स्थान पर लैरी पेज

गौतम अदाणी-लैरी पेज। - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम अदाणी के नंबर पर अब लैरी पेज आ चुके हैं। वह नेट वर्थ में 3.59 अरब डॉलर के इजाफे के साथ छठे नंबर पर पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी नेट वर्थ भी फिलहाल 102 अरब डॉलर है, यानी गौतम अदाणी के बराबर। इसके अलावा 98.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सग्रेई ब्रिन टॉप-10 सूची में आठवें स्थान पर हैं। वहीं नौंवे पायदान की बात करें तो स्टीव बाल्मर 96.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ इस नंबर पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन

मुकेश अंबानी फिर 10वें नंबर पर  

मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते ही टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक आठवें स्थान पर पहुंचे थे। लेकिन अब वह फिर से खिसककर दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी को बीते 24 घंटों में 35.9 करोड़ डॉलर का घाटा उठाना पड़ा है। इस गिरावट के बाद उनकी नेट वर्थ कम होकर 93.9 अरब डॉलर रह गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें