फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Maritime Week: '2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए समुद्री शक्ति बनना जरूरी', बोले मंत्री मांडविया

Thu, 30 Oct 2025 02:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया मैरिटाइम वीक के दौरान श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए समुद्री क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में पर्याप्त रोजगार सृजन की क्षमता है और पिछले 11 वर्षों में भारत में इस क्षेत्र में अच्छी प्रगति हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए समुद्री क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। यह बात श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 के दौरान कही। मंत्री ने दावा किया कि पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा ने भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज नहीं की थी, बल्कि उन्होंने केवल गुजराती नाविकों का अनुसरण किया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: H-1B Visa: ट्रंप की एच-1बी वीजा नीति का वेंस ने किया बचाव, कहा- अमेरिका के श्रमिकों को मिलना चाहिए समान अवसर

18वीं शताब्दी में भारत एक बड़ी समुद्री शक्ति था

उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में पर्याप्त रोजगार सृजन की क्षमता है और पिछले 11 वर्षों में भारत में इस क्षेत्र में अच्छी प्रगति हुई है। मांडविया ने कहा कि भारत 18वीं शताब्दी तक एक बड़ी समुद्री शक्ति था, जिसे बाद में ब्रिटिश शासन ने नष्ट कर दिया। भारत का लगभग 95 प्रतिशत व्यापार मात्रा के हिसाब से व 70 प्रतिशत व्यापार मूल्य के हिसाब से समुद्र के रास्ते होता है।

मंत्री ने कहा कि जो देश समुद्र पर राज करते हैं, वे दुनिया पर भी राज करते हैं, इसलिए सरकार जहाज निर्माण के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें