जर्मनी की स्पोर्ट्सवियर निर्माता कंपनी प्यूमा ने गुरुवार को छंटनी का एलान किया। कंपनी ने बताया कि वह 2026 के अंत तक वैश्विक स्तर पर अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या में 900 की कटौती करेगी। कंपनी ने यह फैसला अपनी बिक्री में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए लिया है। प्यूमा ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसकी बिक्री मुद्रा समायोजन के आधार पर 10.4% घटकर 1.96 अरब यूरो (2.29 अरब डॉलर) रह गई। कंपनी की बिक्री में यह कमी ऐसे समय आई है जब कंपनी अपने उत्पादों की कम मांग और आयात पर अमेरिकी टैरिफ के कारण पड़े प्रभाव के बाद अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश में जुटी है।