फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से विकास करने वाले टॉप 30 शहरों में छह भारत के, पहले स्थान पर केरल का मलप्पुरम

Fri, 10 Jan 2020 05:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विश्व के तेजी से विकास करने वाले टॉप 30 शहरों में छह भारत के हैं। इन 30 शहरों में पहले स्थान पर केरल का मलप्पुरम है। केरल के तीन अन्य शहर टॉप 15 में शामिल हैं। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(ईआईयू) द्वारा शुक्रवार को जारी किए अपने सर्वे में कहा कि शीर्ष 10 में स्थान हासिल करने वाले अन्य शहरों में चीन के 3 और नाईजीरिया, ओमान, यूएई, वियतनाम के एक-एक शामिल हैं। इस बात पर खुशी जताते हुए दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि छोटे शहरों का तेजी से विकास होने से रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। 

केरल के चार शहर

सर्वे में केरल के चार शहर शामिल किए गए हैं। यह शहर हैं मलप्पुरम, कोजिकोड चौथे स्थान पर, कोल्लम 10वें स्थान पर त्रिशूर 13वें स्थान पर, गुजरात का सूरत 26वें और तमिलनाडु का तिरुपुर 30वें स्थान पर है।  इन शहरों में  2014 से 2020 के बीच सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। मलप्पुरम में 44.1 फीसदी, कोझिकोड में 34.5 फीसदी, कोल्लम 31.1 फीसदी विकास देखने को मिला है। 

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस सर्वे का जिक्र ट्वीट करते हुए ट्वीट किया- जानकर अच्छा लगा कि दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों में छोटे शहर है न कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसी कोई मेट्रो सिटी। छोटे शहरों में आ रहा बदलाव रोजगार के मौके बढ़ने का संकेत है। हमें ऊपर उठने के लिए ज्यादा से ज्यादा छोटे शहर चाहिए।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें