लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी ने चंद्रयान-3 के लिए हेड एंड सेगमेंट, मिडिल सेगमेंट और नोजल बकेट फ्लैंज जैसे महत्वपूर्ण बूस्टर सेगमेंट का निर्माण किया है। चंद्रयान-3 मिशन की खबरों के बीच बीएसई पर एलएंडटी का शेयर 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,706 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। बुधवार के कारोबार में यह शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,725.75 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
भेल (BHEL)
भेल (BHEL) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन (Propulsion) मॉड्यूल के लिए बैटरी का निर्माण किया। बीएसई में भेल का शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 113.35 रुपये पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया था, हालांकि आगे चलकर इसमें बिकवाली दिखी।
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज
कंपनी ने इसरो को चंद्रयान 3 लॉन्च वाहन के लिए इंजन और बूस्टर पंप प्रदान किए हैं। बंबई शेयर बाजार में एमटीएआर टेक्नोलाजीज के शेयर बुधवार को 3.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,195.1 रुपये पर कारोबार करते दिख रहे हैं। बंबई शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2,208.95 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचे।
मिश्र धातु निगम लिमिटेड
कंपनी ने प्रक्षेपण यान के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों की आपूर्ति की। खबर लिखे जाने तक मिश्र धातु निगम लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 3.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 408.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करता दिखा। बुधवार के कारोबार में इस कंपनी के शेयर भी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 414.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंचे।
सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स
सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स ने चंद्रयान-3 मिशन में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों (Space Applications) के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का डिजाइन तैयार किया है और इसका उत्पादन किया है। बुधवार को बीएसई पर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 8.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,553 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

इन कंपनियों का भी रहा है चंद्रयान-3 मिशन में योगदान
चंद्रयान-3 के निर्माण में एचएएल, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज का भी योगदान रहा है। इन कंपनियों के शेयर बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान क्रमशः 4,015.00 रुपये, 720.35 रुपये और 103.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करते दिखे।