1930 में ड्रग सहित अवैध शराब, जुआ और मानव तस्करी के कारोबार में अल कपोन की तूती बोलती थी। इसने इस कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की। हालांकि उसका पैसा और सरकार से संबंध भी गिरफ्तार होने से रोक नहीं सके। गिरफ्तार होने के बाद इसका कारोबार पूरी तरह से समाप्त हो गया।
70 के दशक में इस लेडी डॉन का था जलवा
70 व 80 के दशक में ग्रिसेला ब्लानको नामक महिला डॉन का अमेरिका के मियामी पर राज था। वो भी ड्रग के कारोबार में लिप्त थी और यह कोलंबिया से पूरे देश में ड्रग की सप्लाई करती थी। उस दौर में इसकी संपत्ति 80 मिलियन डॉलर थी।
यह शख्स कभी था धरती का सबसे अमीर डॉन
एक समय में कोलंबिया का कुख्यात डॉन पोबलो एस्कोबार दुनिया का सबसे बड़ा अरबपति शख्स था। इसकी कुल संपत्ति 3 हजार करोड़ डॉलर (1.95 लाख करोड़ रुपये) के करीब थी। पोबलो एस्कोबार को कोकीन की दुनिया का सबसे बड़ा बादशाह माना जाता है. अपने दौर में पोबलो दुनिया की करीब 80 फीसदी कोकीन अकेले सप्लाई करता था। दिसंबर 1993 में पोबलो की पुलिस एनकाउंटर में हत्या हो गई थी।