फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm Share Price Rises: पेटीएम के शेयरों में गिरावट पर लगा ब्रेक, आज छह फीसदी बढ़ गया दाम, निवेशकों को राहत

Tue, 23 Nov 2021 01:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm Share Price Rises Today: लगातार दो दिनों से पेटीएम के शेयर बुरी तरह गिर रहे थे। इससे निवेशकों को बड़ा घाटा झेलना पड़ा। मंगलवार को आखिरकार कंपनी के शेयरों ने उड़ान भरी और इसका दाम 1447 रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर बीएसई पर आज लगभग छह प्रतिशत की तेजी के साथ वापसी करते दिखे। लिस्टिंग होने के बाद लगातार दो दिनों से पेटीएम के शेयर बुरी तरह गिर रहे थे। इससे निवेशकों को बड़ा घाटा झेलना पड़ा। मंगलवार को आखिरकार कंपनी के शेयरों ने उड़ान भरी और इसका दाम 1447 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन


कल ये था पेटीएम के शेयरों का हाल
22 नवंबर को लिस्टिंग के दूसरे दिन भी पेटीएम का शेयर 1,360.30 रुपये पर बंद हुआ था, जो इसके 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस से 35 प्रतिशत से भी ज्यादा नीचे के स्तर पर था। लिस्टिंग वाले दिन बीते गुरुवार को यह 27 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था। आज सुबह बाजार की शुरुआत के दौरान बीएसई पर इसका शेयर 5.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,437 रुपये पर पहुंचा था और अब छह फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। 

पेटीएम फाउंडर ने एलन मस्क से की तुलना 
पेटीएम के फाउंडर और सीइओ विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के आईपीओ की असफलता के बाद इसकी तुलना टेस्ला से करते हुए खुद अपने और एलन मस्क के बीच समानता स्थापित करने की कोशिश की है। विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट करते हुए याद दिलाया कि इलेक्ट्रिकल व्हीलक बनाने वाली मस्क की कंपनी टेस्ला के स्टॉक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव झेलने वाले स्टॉक थे, लेकिन कंपनी ने वर्षों के संघर्ष के बाद एक मजबूत मुकाम हासिल किया है और दुनिया की सबसे ज्यादा मजबूत कंपनी बन गई।
विज्ञापन


27 नवंबर को निदेशक मंडल की बैठक 
विश्लेषकों का मानना है कि ये शेयर बहुत ज्यादा महंगा है। गौरतलब है कि वन97 कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल कंपनी के तिमाही वित्तीय नतीजों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए 27 नवंबर को बैठक करेंगे। इसके बाद जुलाई-सितंबर के नतीजों के आंकड़े जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें