फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: अमेरिकी राजनयिकों ने पहले से कहीं अधिक वीजा आवेदनों को प्रोसेस किया, प्रतीक्षा समय में 75% की कमी

Mon, 29 Jan 2024 04:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: 2023 में, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड-तोड़ 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा प्रोसेस किए। 2022 की तुलना में आवेदनों में 60% की वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत स्थित अमेरिकी राजनयिकों की टीम ने 2023 में पहले से कहीं अधिक वीजा आवेदनों को प्रोसेस किया। इससे विज़िटर वीजा अपॉइंटमेंट के लिए प्रतीक्षा समय 75% तक कम हो गया है। 2023 में, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड-तोड़ 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा प्रोसेस किए। 2022 की तुलना में आवेदनों में 60% की वृद्धि देखी गई। इस दौरान सभी वीजा वर्गों में मांग अभूतपूर्व थी। भारतीय अब दुनिया भर में हर दस अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर लगेंगे 28 सिस्मोमीटर

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने सोमवार को बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद 'बुलेट ट्रेन' कॉरिडोर के लिए 28 सिस्मोमीटर लगाए जाएंगे। एनएचएसआरसीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यात्रियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित एक 'अर्ली अर्थक्वेक डिटेक्शन सिस्टम' स्थापित किया जाएगा। रणनीतिक रूप से लगाए गए सिस्मोमीटर, प्राथमिक तरंगों के माध्यम से भूकंप से प्रेरित झटकों का पता लगाएंगे। भूकंप के अंदेशा का पता चलने पर, एक स्वचालित बिजली शटडाउन शुरू किया जाएगा, जिससे प्रभावित क्षेत्र में चलने वाली ट्रेनों पर आपातकालीन ब्रेक लग जाएंगे ताकि ट्रेनों की एक तेज और सुरक्षित ठहराव सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


बीपीसीएल को 82 फीसदी ज्यादा लाभ
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 82 फीसदी बढ़कर 3,181.42 करोड़ पहुंच गया। बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और ईंधन बिक्री पर अधिक मार्जिन से लाभ बढ़ा है। कंपनी ने 1.29 करोड़ टन ईंधन की बिक्री की है। एजेंसी
गेल इंडिया का शुद्ध मुनाफा 10 गुना बढ़ा
गेल इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 10 गुना उछलकर 2,842.62 करोड़ पहुंच गया। सभी कारोबार क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से शुद्ध लाभ में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में गेल का शुद्ध लाभ 42 फीसदी बढ़कर 6,659.51 करोड़ पहुंच गया। एजेंसी
विज्ञापन

वोडा-आइडिया का घाटा कम होकर 6,986 करोड़
वोडाफोन आइडिया का घाटा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,990 करोड़ का घाटा हुआ था। तीसरी तिमाही में वोडा आइडिया की परिचालन आय 10,673.1 करोड़ पर लगभग स्थिर रही। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें