फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMJDY: देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंची, सरकार ने बताया इतने लाख करोड़ रुपये हैं जमा

Fri, 18 Aug 2023 06:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PMJDY: केंद्र सरकार ने बताया है कि इन खातों में से 56% खाते महिलाओं के हैं और 67% खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। केंद्र सरकार के अनुसार इन खातों में जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और इन खातों में करीब 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों की ओर से साझा किए गए नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, 09 अगस्त 2023 तक जन धन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी साझा की गई। केंद्र सरकार ने बताया है कि इन खातों में से 56% खाते महिलाओं के हैं और 67% खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। केंद्र सरकार के अनुसार इन खातों में जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और इन खातों में करीब 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त में जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार ने बताया है कि पीएमजेडीवाई (प्रधानमंत्री जन धन योजना) खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है और 5.5 करोड़ से अधिक पीएमजेडीवाई खातों को डीबीटी लाभ प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन



5.9 प्रतिशत राजकोषीय घाटा पर कायम सरकार
इस बीच, वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा, सरकार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.9 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेगी, क्योंकि मजबूत कर, गैर-कर संग्रह से खर्च की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे विनिवेश आय में किसी भी कमी की भरपाई होगी। इस कमी को गैर-कर राजस्व जुटाकर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, विनिवेश लक्ष्य पूरा होने की संभावना नहीं है। आरबीआई ने मई में 2022-23 के लिए केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को मंजूरी दी है। यह एक साल पहले की तुलना में तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें