फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 208 अंक टूटा, निफ्टी 18642 पर

Tue, 06 Dec 2022 04:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: मंगलवार के दिन सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62626 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन में आईटी, फार्मा, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी भी 58 अंक टूटकर 18642 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62626 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन में आईटी, फार्मा, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी भी 58 अंक टूटकर 18642 अंकों पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी तेजी के साथ 43138 के लेवल पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76 पैसे टूटकर 82.61 (अस्थाई) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की पूर्व संध्या पर बाजार में बिकवाली  

RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की पूर्व संध्या पर निवेशकों ने बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों बिकवाली की क्योंकि पूरे कारोबारी सेशन में बाजार में मंदी आशंका हावी रही। उनके अनुसार बीते सत्रों में हमने देखा है कि निवेशक किसी महत्वपूर्ण घटना से पहले सतर्क हो जाते हैं और किसी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए कुछ मुनाफावसूली करते हैं। ऐसे में अगर आरबीआई की ओर से की गई दर वृद्धि बाजार की अपेक्षाओं से अधिक होती है, तो निवेशक पैनिक बटन दबा सकते हैं, जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुपया कमजोर होकर फिर 82 के पार पहुंचा 

Rupee Vs Dollar
मंगलवार के दिन भारतीय मुद्रा बाजार में भी भारी गतिविधि देखी गई क्योंकि रुपये ने 82 का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा होने से विदेशी निवेशकों की स्थानीय इक्विटी में अपनी स्थिति की कटौती की चिंता बढ़ गई। वर्तमान में, बाजार 10-दिवसीय एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास कारोबार कर रहा है, जो निकट भविष्य में ट्रेंड रिवर्सल की प्रबल संभावना का संकेत देता है। कारोबारियों के लिए 18700 के लेवील पर नजर रखना प्रमुख स्तर होगा, क्योंकि इससे ऊपर हम 18800-18850 तक एक नई तेजी देख सकते हैं। दूसरी तरफ बिकवाली का दबाव 18600 का स्तर टूटने के बाद ही संभव है और इससे नीचे सूचकांक 18500-18480 तक फिसल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें