फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 87 अंक लुढ़का

Fri, 18 Nov 2022 04:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: शुक्रवार के दिन पीएसयू बैंक इंडेक्स और रियल एस्टेट के अलावा सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी, ऑटो फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 87 अंक टूटकर 61663 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, वृहद इंडेक्स निफ्टी भी 36 अंक की गिरावट के साथ 18307 अंकों के स्तर पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में दस तेजी के साथ जबकि 20 लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी के 50 स्टॉक्स में 14 तेजी जबकि 36 लाल निशान पर पर बंद हुए।  

शुक्रवार के दिन पीएसयू बैंक इंडेक्स और रियल एस्टेट के अलावा सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी, ऑटो फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिखा। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर भी टूटे। इस दौरान बाजार में कुल 3626 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1443 शेयर मजबूत होकर व 2054 शेयर नीचे लुढ़क कर बंद हुए।

विज्ञापन


कोटक सिक्यूरिटीज के श्रीकांत चौहान के अनुसार भारत में इक्विटी बाजार ने इस सप्ताह नकारात्मक रिटर्न दिया है। इस हफ्ते के दौरान ज्यादातर सूचकांकों ने लाल निशान पर कारोबार किया। फोकस अब पूरी तरह से घरेलू और वैश्विक मैक्रो कारकों की ओर स्थानांतरित हो गया है। अक्टूबर महीने में अनुकूल आधार प्रभाव के कारण सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति गिरकर 6.77% हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 53,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 316 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 61,732 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें