फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foreign Trade Policy: सरकार ने विदेश व्यापार नीति को छह महीने के लिए बढ़ाया, 30 को समाप्त होनी थी अवधि

Mon, 26 Sep 2022 07:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Foreign Trade Policy: वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अमित यादव ने कहा कि उद्योग संघों और निर्यात प्रोत्साहन परिषदों सहित विभिन्न तबकों से नीति का विस्तार करने और इस समय नई नीति पेश नहीं करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) को और छह महीने के लिए मार्च 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि मौजूदा विदेश व्यापार नीति (FTP) की 30 सितंबर को खत्म होनी थी।

विज्ञापन


वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अमित यादव ने कहा कि उद्योग संघों और निर्यात प्रोत्साहन परिषदों सहित विभिन्न तबकों से नीति का विस्तार करने और इस समय नई नीति पेश नहीं करने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक अनिश्चितता और मुद्रा में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां हैं। व्यापार जगत के लोगों का मानना है कि नई नीति के रोलआउट को नए वित्तीय वर्ष के साथ लागू करना सही रहेगा। इसलिए पुराने विदेश व्यापार नीति को अतिरिक्त छह महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि वह इस महीने के अंत तक नया नई विदेश व्यापार नीति (FTP) की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें