फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा को नौसेना से मिला 300 करोड़ का कांट्रैक्ट

Tue, 21 May 2019 09:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tech mahindra - फोटो : ANI
विज्ञापन

आईटी क्षेत्र में सेवा प्रदाता कंपनी टेक महिंद्रा को भारतीय नौसेना से अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। नौसेना ने कंपनी को 300 करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट दिया है। इस कांट्रैक्ट के तहत टेक महिंद्रा अगले दो सालों में नौसेना के लिए एक नया एक्सेस कंट्रोल सिस्टम तैयार करेगी। 

तैयार करेगी आरएफआईडी सिस्टम

टेक महिंद्रा नौसेना के समस्त नेवेल बेस और जहाजों के लिए एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन बेस्ड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को तैयार करेगी। यह नया सिस्टम अभी चल रहे कागज पर बने आईडेंटिटी कार्ड को खत्म कर देगा। यह कार्ड नौसेना में कार्यरत सैनिकों के अलावा उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा। 

नया एप्लिकेशन बनाएगी टेक महिंद्रा

टेक महिंद्रा सीएमएमआई लेवल 5 प्रोसेस के जरिए एक नया सिक्योर एप्लिकेशन तैयार करेगी जो कि सभी एक्सेस कंट्रोल डिवाइसेस, नेटवर्क डिवाइसेस और एएफएसएसी कार्ड को डाटा सेंटर के जरिए नियंत्रित करेगी। 

विज्ञापन


टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (इंडिया बिजनेस) सुजीत बख्शी ने कहा कि यह कंपनी के लिए एक गर्व की बात है कि वो नौसेना के एक प्रोजेक्ट के साथ जुड़ रही है। इससे पहले भी कंपनी कोल इंडिया, इंडिया पोर्ट एसोसिएशन, कानपुर स्मार्ट सिटी के लिए भी प्रोजेक्ट को कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट के मिलने से हमें लगता है कि हम देश की सुरक्षा में भी अपना अहम योगदान दे सकते हैं। 

नौसेना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोमोडोर अतुल कुमार ने कहा कि नौसेना की सुरक्षा के लिए और बाहरी लोगों के अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए एएफएसएसी प्रोजेक्ट बहुत ही जरूरी कदम है। हम टेक महिंद्रा को इस प्रोजेक्ट से जोड़कर देखना चाहते हैं कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें