फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tech Layoffs: अब माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी में छंटनी की खबर, रिपोर्ट्स में दावा- 140 इंजीनियर बाहर किए गए

Tue, 28 Mar 2023 02:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माइक्रोसॉफ्ट ग्रुप की इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी गिटहब ने भारत में अपने ऑपरेशन से जुड़े 142 इंजीनियरों को सोमवार को हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हटाए गए कर्मियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर दो महीने की सैलरी दी गई है। वहीं, अमेरिका में भी माइक्रोसॉफ्ट ने सुरक्षा कार्यों से जुड़े 559 लोगों की छंटनी की है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी गिटहब में छंटनी की खबर आ रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने दावा किया है कि कंपनी ने अपने 142 इंजीनियरों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ग्रुप की इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी गिटहब ने भारत में अपने ऑपरेशन से जुड़े 142 इंजीनियरों को सोमवार को हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हटाए गए कर्मियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर दो महीने की सैलरी दी गई है।

विज्ञापन


अमेरिका में भी माइक्रोसॉफ्ट ने 559 कर्मचारी बाहर किए
उधर, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने बेलेव्यू और रेडमंड में सुरक्षा कार्यों से जुड़े 559 लोगों की छंटनी की है जिससे सिएटल में छंटनी की कुल संख्या 2,743 हो गई है। द सिएटल टाइम्स ने 27 मार्च को ये दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें