फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीसैट: पोर्ट सुविधा पर ट्राई के आदेश में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं, वोडा-आइडिया की अपील खारिज

Fri, 11 Mar 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
विज्ञापन
Vodafone-Idea - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने किसी भी ‘टैरिफ ऑफर’ और प्लान वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क बदलने या पोर्ट करने के लिए एसएमएस के जरिये अनुरोध की सुविधा देने संबंधी फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस बारे में मोबाइल ऑपरेटरों को निर्देश दिया था। कहा था कि किसी भी मूल्य के प्लान पर उन्हें एसएमएस के जरिये पोर्ट सुविधा उपलब्ध देनी होगी। टीडीसैट ने ट्राई के इस आदेश को चुनौती देने वाली वोडा आइडिया की अपील को खारिज कर दिया है। कहा, ट्राई का 7 दिसंबर, 2021 का आदेश उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आता है। इसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें