फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशों की कुल जीडीपी से आगे है TCS का मार्केट कैप, पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज को भी पछाड़ा

Mon, 23 Apr 2018 03:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस जहां एक तरफ मार्केट कैप में देश की नंबर वन कंपनी बन गई है, वहीं इसने कई देशों की कुल जीडीपी को भी पीछे कर दिया है। इसके अलावा टीसीएस ने पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी शेयरों को भी पछाड़ दिया है। 

विज्ञापन


विश्व की 63 बड़ी कंपनियों में हुआ शामिल
टीसीएस ने इस उपलब्धि के साथ ही एक और मुकाम हासिल किया है। कंपनी विश्व की उन 63 कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है, जिनका मार्केट कैप 100 बिलियन डॉलर के पार हो गया है। इस क्लब में फेसबुक और अमेजॉन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। 

इन देशों की है 100 बिलियन डॉलर से कम जीडीपी
श्रीलंका, इक्वाडोर, स्लोवाकिया, केन्या, लक्जमबर्ग, कोस्टा रिका, बुलगारिया, बेलारूस और जॉर्डन विश्व के कुछ ऐसे देश हैं, जिनकी जीडीपी 100 बिलियन डॉलर से काफी कम है। वहीं विश्व में कुल 65 देश ऐसे हैं, जिनकी जीडीपी 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। 
विज्ञापन


80 बिलियन डॉलर है PSE में लिस्टेड शेयरों का कैप
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में कुल 559 कंपनियों के शेयर लिस्टेड हैं, जिनका कुल मार्केट कैप 80 बिलियन डॉलर के करीब है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह भी टीसीएस के एम-कैप से 25 फीसदी कम है।

भारत-जापान के रक्षा बजट के बराबर
टीसीएस का एम-कैप भारत और जापान के संयुक्त रक्षा बजट के बराबर पहुंच गया है। यह टाटा संस के कुल बजट का 62 फीसदी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का एक-चौथाई हिस्सा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें