फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata-Haldiram Deal: टाटा समूह ने हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की खबरों को किया खारिज, जानें डिटेल्स

Wed, 06 Sep 2023 07:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टाटा समूह की उपभोक्ता इकाई हल्दीराम की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, लेकिन 10 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर वह सहज नहीं है। अब टाटा समूह ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया है।
विज्ञापन
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि समूह की उपभोक्ता इकाई हल्दीराम के साथ उसके कम से कम 51 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा कि कंपनी के साथ बातचीत नहीं हो रही है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।

शेयर बाजार को कंपनी ने बताया- हमें ऐसी कोई सूचना नहीं

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टाटा समूह ने कहा, "हमें ऐसी किसी सूचना की जानकारी नहीं है।" ऐसी कोई जानकारी एक्सचेंजों को नहीं दी गई है। इस तरह के मामलों में सेबी (एलओडीआर) नियमन, 2015 के नियम संख्या 30 के तहत जानकारी देने की जरूरत होती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टाटा समूह की उपभोक्ता इकाई हल्दीराम की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, लेकिन 10 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर वह सहज नहीं है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हल्दीराम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के बारे में बेन कैपिटल सहित निजी इक्विटी फर्मों के साथ भी बात कर रहा है।

10 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर टाटा समूह असहमतः सूत्र

सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन की चाय कंपनी टेटली की मालिक और भारत में स्टारबक्स के साथ साझेदारी करने वाली टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 10 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर असहमति जताई है क्योंकि हल्दीराम का वार्षिक राजस्व महज 1.5 अरब डॉलर है। रिपोर्ट के बाद टाटा कंज्यूमर के शेयर मुंबई के कारोबार में करीब 4 फीसदी चढ़कर बंद हुए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चर्चा की सीधी जानकारी रखने वाले एक तीसरे व्यक्ति ने कहा कि टाटा 51 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहती थी, लेकिन उसने हल्दीराम से कहा है कि उसकी ओर से मांगी जाने वाली कीमत बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें