Swarn Mudra: स्वर्ण मुद्रा नामकमिठाई के एक पीस की कीमत कथित तौर पर 1,400 रुपये है और इसके किलोग्राम की कीमत 21,000 रुपये है। एक किलोग्राम स्वर्ण मुद्रा मिठाई में लगभग 15 पीस आते हैं। यह मिठाई ब्लूबेरी, बादाम, पिस्ता और क्रैनबेरी ने तैयार की गई है। इसे अहमदाबाद की एक दुकान में बेचा जा रहा है।
दिवाली के कारण बाजार में अलग-अलग तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं। इनमें 'स्वर्ण मुद्रा' नामक एक मिठाई सुर्खियों में है। इस मिठाई को बनाने में 24 कैरेट सोने की परत किया गया है। यह मिठाई अहमदाबाद के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
स्वर्ण मुद्रा नामक इस मिठाई के एक पीस की कीमत कीमत कथित तौर पर 1,400 रुपये है और इसके किलोग्राम की कीमत 21,000 रुपये है। एक किलोग्राम स्वर्ण मुद्रा मिठाई में लगभग 15 पीस आते हैं। यह मिठाई ब्लूबेरी, बादाम, पिस्ता और क्रैनबेरी ने तैयार की गई है। यह मिठाई अहमदाबाद की एक दुकान ग्वालिया एसबीआर में बेची जा रही है।
दुकान की संचालक रवीना तिलवानी के अनुसार, 'स्वर्ण मुद्रा मिठाइयां विशेष रूप से दिवाली के मौके पर तैयार की गईं हैं और इन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम मिठाई के लिए ऑर्डर ले रहे हैं और उसी के अनुसार इसे तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, स्वर्ण मुद्रा नाम की मिठाई सभी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले, लखनऊ ने भी 24 कैरेट सोने से सजी एक अनूठी मिठाई बेचने के लिए भी सुर्खियां बटोरी थीं। 'एक्जोटिका' नाम की मिठाई लखनऊ के छप्पन भोग में बेची जा रही है और इसे वर्ष 2009 से तैयार किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिठाई के 100 पीस वाले एक बॉक्स की कीमत 50,000 रुपये तक हो सकती है। दुकान के मालिक ने बताया कि मिठाई की दुकान ने पहली बार एक दशक पहले एक ग्राहक के अनुरोध पर यह मिठाई बनाई थी। तब से इसकी मांग बढ़ी है।