फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Sat, 01 Oct 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आईओसीएल ने इसकी जानकारी दी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बताया कि आज से 14.2 किलोग्राम का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 2.03 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में अब यह 425.06 रुपए की जगह 427.09 रुपए का हो गया है। गौरतलब है कि इसके दाम 01 जुलाई से अब तक चार बार बढ़ाये गये हैं। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी 23.50 रुपए महंगा हो गया है।

दिल्ली में इसके दाम 466.50 रुपए से बढ़ाकर 490 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिए गए हैं। इससे पहले 01 जुलाई, 16 अगस्त और 01 सितंबर को तीन बार में इसकी कीमत 82.50 रुपए कम हुई थी। विमान ईंधन के दाम लगातार दूसरी बार घटाए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में 01 अक्टूबर से यह 1,795.50 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है। अब यह 47,206.68 रुपए की बजाय 45,411.18 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। दो बार में विमान ईंधन 3,876 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें