फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम सेल शुरू,जियो भी स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल

Sat, 01 Oct 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शनिवार सुबह से शुरू हो गई है। सरकार ने इन स्पेक्ट्रम की कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपये रखी है।  देश में सात दूरसंचार कंपनियां सात बैंड में कुल 2,354.55 मेगाहर्टज की नीलामी के लिए मैदान में हैं, जिसकी सरकार ने कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपए (85 अरब डॉलर) निर्धारित की है। 
विज्ञापन


इस नीलामी प्रक्रिया में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेलुलर, एयरसेल और टाटा टेलीकम्युनिकेशन हिस्सा ले रही हैं। केंद्र सरकार ने इस नीलामी के जरिए 98,994.93 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है। 

नीलामी प्रक्रिया का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक है। कुल सात बैंड में 2,300 से अधिक मेगाहर्टज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसमें 700 मेगाहर्टज, 800 मेगाहर्टज, 900 मेगाहर्टज, 1,800 मेगाहर्टज, 2,100 मेगाहर्टज, 2,300 मेगाहर्टज और 2,500 मेगाहर्टज के स्पेक्ट्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें