स्टीव जॉब्स की हाथ से लिखी जॉब एप्लिकेशन
- फोटो : twitter: @appleinsider
इस महीने दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के हाथ की लिखी हुई एक जॉब एप्लिकेशन की नीलामी होने जा रही है। जॉब्स की यह एप्लिकेशन वर्ष 1973 की है। जब स्टीव जॉब्स कॉलेज ड्रॉप आउट होने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे थे, तब उन्होंने यह एप्लीकेशन लिखी थी। इससे पहले भी इसकी नीलामी हो चुकी है। तब इसकी कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपये तक गई थी। यह एप्लिकेशन खुद स्टीव जॉब्स ने लिखी थी।
क्या है एप्लिकेशन की खास बातें
स्टीव जॉब्स ने इस एप्लिकेशन में यह नहीं लिखा था कि ने किस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में लिखा था। लेकिन जॉब्स ने अपने स्किल्स, विशेष क्षमताएं और इंट्रस्ट के बारे में जरूर लिखा है। स्किल्स में उन्होंने कंप्यूटर, कैलकुलेटर और डिजाइन टेक लिखा था। वहीं विशेष क्षमताओं में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक टेक या डिजाइन इंजीनियर डिजिटल लिखा था। जॉब एप्लिकेशन में सबसे ऊपर उनका नाम, पता और जन्मतिथि है। इसमें पते की जगह उन्होंने रीड कॉलेज लिखा है, जहां से वे ड्रॉप आउट हुए थे।
करोड़ों रुपये में बिका था स्टीव जॉब्स का कंप्यूटर
एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और सह-संस्थापक स्टीव वोजानिएक ने कंप्यूटर एपल 1 को बनाया था। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में एपल 1 कंप्यूटर ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर ग्राहकों के लिए 17.5 लाख डॉलर (12.3 करोड़ रुपये) की कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध था। वुडन केसिंग होने के कारण इस डिवाइस की कीमत करोड़ों तक पहुंच गई थी। स्टीव जॉब्स ने इस डिवाइस में मॉनिटर और एक वुडेन केस दिया था, जो इसको आकर्षक बनाते हैं। यूजर्स को इस कंप्यूटर में ऑरिजनल ओनल मैन्युअल की डिजिटल कॉपी, बेसिक मैन्युअल, कसेट इंटरफेस, बेसिक गेम्स, लैंग्वेज, लो ऐंड हाई मेमरी टेस्ट, 30वीं ऐनिवर्सरी विडियो और स्कीमैटिक्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंप्यूटर को खरीदने वाले शख्स ने बताया था कि दुनिया में ऐसे छह कंप्यूटर मौजूद हैं, जिनमें खास बाइट शॉप kOA वुडन केस लगा है। साथ ही एपल 1 कंप्यूटर दूसरे डिवाइसेज की तुलना में बेहतर है। वहीं, इस कंप्यूटर की वुडेन केसिंग इसको कीमती बनाती है। एपल 1 कंप्यूटर को 11 अप्रैल 1976 में लॉन्च किया गया था।