फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग पास पर नहीं पड़ेगी स्टांप लगाने की जरुरत, इन हवाई अड्डों पर मिलेगी सुविधा

Fri, 15 Jun 2018 11:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा देने जा रही है। इन यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास पर स्टांप लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इससे इनको यात्रा शुरू करने से पहले दो बार लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


इन हवाई अड्डों पर सबसे पहले मिलेगी सुविधा
दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू हवाई अड्डों से यात्रा शुरू करने वाले लोगों के लिए सबसे पहले इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। हवाई अड्डों पर सुरक्षा के लिए तैनात नोडल एजेंसी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इसके लिए दिल्ली और बंगलूरू के हवाई अड्डा प्रंबंधन से संपर्क साधा है और वो ऐसा करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। मुंबई हवाई अड्डे का प्रबंधन तीन महीने में योजना पर काम शुरू करेगा। हैदराबाद पहले से ही इस योजना पर काम कर रहा है। 

हवाई अड्डों पर लगेंगे एचडी सीसीटीवी कैमरे
इन हवाई अड्डों पर एचडी सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे, जिससे यात्रियों के प्रवेश से लेकर के प्लेन में बैठने तक की सारी जानकारी मिलती रहेगी। इन कैमरों की मदद से प्रत्येक यात्री की साफ, स्पष्ट तस्वीर भी आएगी, जिससे किसी घटना के वक्त इनको आसानी से तस्दीक भी किया जा सकेगा। अभी हवाई अड्डों पर साधारण क्वालिटी के कैमरे लगे हैं, जिनको बदला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास

अब हवाई यात्रा के लिए हवाई अड्डे में प्रवेश से लेकर के प्लेन से उतरने तक किसी तरह के कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए केवल आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल फोन रखना होगा, जो कि बोर्डिंग पास का काम करेगा। 

नागर विमानन मंत्रालय एक डिजि यात्रा स्कीम लेकर के आ रही है, जिसके बाद इस तरह से यात्रा हो सकेगी। अभी यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने और हवाई अड्डे में प्रवेश करने के लिए आईडी प्रूफ और टिकट लेकर के जाना पड़ता है।

केंद्र सरकार जल्द देश भर में करेगी लागू
नागर विमानन मंत्रालय यात्रियों के एयरपोर्ट पर एंट्री के तरीके को और भी आसान करने की तैयारी कर रही है। उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को पेपर चेकिंग की जटिल प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए बायोमेट्रिक तरीके से प्रवेश करने का प्लान बना रहा है। 

बता दें कि सरकार एयरपोर्ट पर पहले से ही एंट्री के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिससे कागजी प्रक्रिया के बजाय मोबाइल से वो काम निपटाए जा सकें। अब नई प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की मदद से बायोमेट्रिक एंट्री की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें