देश भर में मानसून की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में अगर आप इस मौसम का मजा लेने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर सस्ते में टिकट बुक कर सकते हैं। लो कॉस्ट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने मेगा मानसून सेल को शुरू किया है।
999 रुपये में बुक कर सकते हैं टिकट
इस ऑफर के तहत यात्री 999 में टिकट को बुक करा सकते हैं। इसके लिए 4 जुलाई से 8 जुलाई के बीच टिकट को बुक कराना होगा। यात्री 8 अक्टूबर तक यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर के टिकट की बुकिंग करनी होगी। वहीं यात्रियों को सीट, खाने, स्पाइसमैक्स आदि सुविधाओं पर 20 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
एक तरफ की यात्रा पर मिलेगी छूट
सेल ऑफर केवल एक तरफ की यात्रा पर लागू होगा। ग्रुप बुकिंग कराने पर ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। कैंसिल कराने पर पैसा वापस मिलेगा, हालांकि थोड़ा पैसा काटा जाएगा। यात्री अपने यात्रा की तारीख, उड़ान का समय बदलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पैसा देना होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकट की बुकिंग होगी। ऑफर के दौरान ब्लैक आउट डेट लागू होंगी।