फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet विमान हादसा: डीजीसीए ने की सख्त कार्रवाई, विमान रखरखाव इंजीनियर और इंचार्ज को ड्यूटी से हटाया

Mon, 02 May 2022 07:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि मुंबई-दुर्गापुर विमान हादसे में इसमें यात्रा कर रहे 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और डाइरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसमें तीन केबिन क्रू सदस्य भी घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट एयरलाइन की मुंबई-दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) विमान में 13 यात्रियों को आई चोट के मामले में डीजीसीए ने कार्रवाई की है। डीजीसीए ने इस मामले में विमान रखरखाव इंजीनियर और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को हटा दिया है जिसने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से विमान को उड़ने की अनुमति दी थी। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को स्पाइसजेट एयरलाइन की मुंबई-दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) उड़ान को हवाईअड्डे पर उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा था। सोमवार को सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस उड़ान में यात्रा कर रहे 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और डाइरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। 

हवाईअड्डे पर उतरते समय हादसा
स्पाइसजेट के विमान बोईंग बी737 ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जब यह विमान लैंड करने वाला था तभी गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ में फंस गया। इस दौरान विमान को लगे झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर आ गिरे, जिससे यात्रियों को सिर में चोटें आईं। लैंडिंग के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि तीन केबिन क्रू सदस्य भी इसमें घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


घायल यात्री ने बताई आपबीती
स्पाइसजेट की इस उड़ान में मौजूद रहे एक घायल यात्री अकबर अंसारी ने बताया कि इस पूर हादसा बेहद खराब मौसम के कारण हुआ था। उड़ान दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी जब विमान विक्षोभ में फंस गया। अंसारी ने कहा कि ये बहुत बुरा अनुभव था। जिसमें कई यात्री घायल हुए। यहां बता दें कि अस्पताल में भर्ती घायल 13 यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें हैं, जिनमें से कुछ को टांके भी लगाए गए हैं। इनमें से एक यात्री को स्पाइनल इंजरी भी हुई है। 

स्पाइसजेट एयरलाइन ने जताया खेद
इस पूरे मामले में विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने खेज जताया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान एसजी-945 संचालित करने के दौरान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी उसे समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं। हम घायलों को हरंसभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

आठ घायलों को अस्पताल से छुट्टी
स्पाइजेट के प्रवक्ता ने सोमवार को दिए अपने बयान में बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 11 यात्रियों को विमान लैंड होने के तत्काल बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से आठ घायलों को छुट्टी दे दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि जिस समय खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ, उस समय सीटवेल्ट साइन ऑन था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें