फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 500 कर्मियों को दी नौकरी, एयर इंडिया भी करेगा मदद

Fri, 19 Apr 2019 08:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मुश्किल वक्त में मदद करने के लिए स्पाइसजेट आगे आया है। वहीं एसबीआई की अगुवाई वाले कर्जदाताओं के समूह ने सरकार से अपील की है कि जेट एयरवेज के सभी खाली स्लॉट अन्य कंपनियों को आवंटित न किए जाएं। 

500 लोगों को दी नौकरी

स्पाइसजेट ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने जेट एयरवेज के 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। इनमें 100 पायलट, 200 केबिन क्रू और टेक्निकल व एयरपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी अपने विमानों के बेड़े में नए विमान शामिल कर रही है ताकि यात्रियों को गर्मियों की छुट्टियों में किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन



विज्ञापन

jet airways - फोटो : PTI

स्लॉट आरक्षित रखना जरूरी

उन्होंने कहा कि नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जरूरी है कि जेट एयरवेज की उड़ानों के लिए कुछ स्लॉट आरक्षित रखे जाएं। इसके साथ ही कर्जदाताओं ने कंपनी के 15 विमानों के इस्तेमाल का खाका भी पेश किया है।

नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ बैठक के बाद कहा था कि जेट एयरवेज के खाली पड़े 440 स्लॉट अन्य विमानन कंपनियों को आवंटित किए जाएंगे।

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ कर्जदाताओं ने नागर विमानन मंत्रालय से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि निवेशकों को लुभाने के लिए कंपनी के कम से कम 40 फीसदी स्लॉट आरक्षित रखे जाएं, ताकि दोबारा संचालन शुरू करने की दिशा में कोई तात्कालिक मुश्किल न आए। 

धन जुटाने को देंगे विमान

कर्जदाताओं ने धन जुटाने के लिए कंपनी के 15 विमानों सहित अन्य संपत्तियों के इस्तेमाल का खाका पेश किया है। वे एयर इंडिया की पेशकश पर भी गहनता से विचार कर रहे हैं। कंपनी के पास अभी 16 विमान हैं, जिनमें 10 बोइंग 777 भी शामिल हैं। 

एसबीआई प्रमुख से मिलेंगे लोहानी

जेट के 5 विमानों को लीज पर लेने के लिए एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी जल्द एसबीआई प्रमुख रजनीश कुमार से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय रूट पर और उड़ानें शुरू करना चाहता है, लेकिन उसके पास विमान नहीं हैं। अगर डील सफल रहती है तो जल्द सरकारी विमानन कंपनी के पास 5 और बोइंग 777 विमान होंगे। ड्राई लीज में सिर्फ विमान दिए जाएंगे, जबकि वेट लीज के तहत क्रू, मेंटेनेंस और बीमा भी मिलेगा।

मीडिया से बात न करें कर्मचारी

जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे मीडिया के सामने अपना दुखड़ा न सुनाएं। इससे कंपनी की बिक्री प्रक्रिया पर असर हो सकता है। इससे पहले कंपनी के कर्मचारियों ने दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार से अपनी नौकरियां बचाने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कंपनी ने आंतरिक मेल जारी कर यह निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें