फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सेट टॉप बॉक्स बदले बदल सकेंगे ऑपरेटर

Wed, 11 Jan 2017 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सेट टॉप बॉक्स
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कहना है कि इस साल सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) के माध्यम से विभिन्न चैनल का मजा लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। ट्राई इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि इस साल से बिना सेट टॉप बॉक्स बदले उपभोक्ता अपने डीटीएच ऑपरटेर्स को बदल सके।
विज्ञापन


वर्तमान में उपभोक्ता अपने डीटीएच ऑपरेटर्स को बदलता है तो उसे अपने पुराने सेट टॉप बॉक्स को भी बदलना पड़ता है। अगर कोई उपभोक्ता टाटा स्काई की जगह एयरटेल में शिफ्ट करता है तो उसे एयरटेल का नया एसटीबी लेना पड़ेगा।

पहले से मौजूद टाटा स्काई का एसटीबी बेकार हो जाएगा। ट्राई उपभोक्ताओं को हर बार नए सेट टॉप बॉक्स के झंझट से राहत दिलाना चाहता है। इस मामले में ट्राई ने डीटीएच कंपनियों के साथ बैठक भी की है। इस मामले पर कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और इससे जुड़े तकनीकी मुद्दों पर भी बात की गई।
विज्ञापन


ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बिना एसटीबी बदले ऑपरेटर्स बदलने का निदान लगभग निकल चुका है। गौरतलब है कि पिछले एक साल से भी अधिक समय से ट्राई की तरफ से इस मामले में उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें