फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sony-Zee Deal: सोनी ने जी के साथ विलय समझौता रद्द किया; शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण लिया फैसला

Mon, 22 Jan 2024 03:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sony-Zee Deal: सोनी ने कथित तौर पर सोमवार को इस संबंधि में जी को एकपत्र भेजा और उम्मीद है कि जल्द ही एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। सोनी ने सौदे को रद्द करने के कारण के रूप में "विलय समझौते की शर्तों को पूरा नहीं करने" का हवाला दिया है।
विज्ञापन
जी-सोनी का विलय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी ने अपनी भारतीय इकाई और जी के बीच 10 अरब डॉलर के विलय को रद्द कर दिया है। सोनी ने इस संबंध जी को पत्र भेजकर सूचना दे दी है। सोनी के इस फैसले से पिछले दो साल से जारी विलय की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


सोनी ने कथित तौर पर सोमवार को इस संबंधि में जी को एकपत्र भेजा और उम्मीद है कि जल्द ही एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। सोनी ने सौदे को रद्द करने के कारण के रूप में "विलय समझौते की शर्तों को पूरा नहीं करने" का हवाला दिया है।

अयोध्या पहुंचे पुनीत गोयनका ने विलय समझौता टूटने की खबर के बाद दी ये प्रतिक्रिया


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी और जी के बीच विलय समझौता टूटने के बीच जी समूह के एमडी पुनीत गोयनका परिवार के साथ अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिखे। 

घोषणा के दो साल बाद, जी-सोनी विलय सौदे को समाप्त कर दिया गया है। स्टार और डिज्नी इंडिया के बाद जी और सोनी के विलय को दूसरा सबसे बड़ा विलय करार दिया गया था। इसके तहत दो ओटीटी प्लेटफार्मों के अलावा मनोरंजन, खेल और क्षेत्रीय बाजारों में मजबूत उपस्थिति के साथ 75 चैनलों के एक संयुक्त इकाई की परिकल्पना की गई थी। इस समझौते का रद्द होना जी और सोनी दोनों के लिए एक झटके की तरह है, अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आगे क्या होगा?

जी समूह ने सोनी की ओर से विलय समझौते को रद्द करने के बाद कहा है कि वह समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें