फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपडील-ओला में निवेश कर जापान की कंपनी को हुआ 2,345 करोड़ का घाटा

Thu, 09 Feb 2017 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के सॉफ्टबैंक कॉर्प को दो भारतीय कंपनियों ओला और स्नैपडील में निवेश करने पर करीब 2345 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जहां ओला कैब एग्रीगेटर है तो स्नैपडील ई-कॉमर्स कंपनी है। सॉफ्टबैंक ने कहा कि उसने भारत में किए निवेश के मूल्य में से 39.28 बिलियन येन कम कर दिया है।
विज्ञापन


जिन कंपनियों में निवेश से नुकसान हुआ है उनमें ओला और स्नैपडील शामिल हैं। दिसंबर तक के अर्निंग्स स्टेटमेंट में सॉफ्टबैंक ने कहा, 'FVTPL (लाभ या हानि से उचित मूल्य) में फाइनेंशियल इंस्ट्रुमेंट्स से नफा या नुकसान मुख्य रूप से प्रमुख शेयर निवेश की उचित कीमत में बदलाव से हुआ है।

इनमें एएनआई टेक्नॉलजीज और जैस्पर इन्फोटक इंडिया जैसी कंपनियों में निवेश शामिल हैं जो FVTPL में फाइनेंशियल ऐसेट्स के रूप में सम्मिलित हैं।'
विज्ञापन

13 हजार करोड़ का कर चुकी है निवेश

गौरतलब है कि सॉफ्टबैंक कॉर्प को पिछले साल नवंबर में इससे भी बड़ा नुकसान हुआ था। 30 सितंबर को खत्म हुई छमाही में सॉफ्टबैंक को करीब 3752 करोड़ रुपये का निवेश घाटा हुआ था। इस घाटे में स्थानीय मुद्रा के मुकाबले जापान के येन में आई बढ़त का भी असर था।

अक्टूबर 2014 में सॉफ्टबैंक ने ओला में 210 मिलियन डॉलर (करीब 1407 करोड़ रुपये) और स्नैपडील में 627 मिलियन डॉलर (करीब 4202 करोड़ रुपये) निवेश किया था। गौरतलब है कि अबतक सॉफ्टबैंक कॉर्प ने भारत में अब तक करीब 2 बिलियन डॉलर यानि 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने इस साल कहा था कि वह अगले 5 से 10 साल में भारत में निवेश की रकम बढ़ाकर 10 बिलियन डॉलर (करीब 67 हजार करोड़ रुपये) करेगी,इस घाटे के बाद देखना होगा वह क्या कदम उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें