फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी धोखाधड़ी में गिरफ्तार दो आरोपी पर स्मगलिंग की धारा लगाई

Mon, 01 Feb 2021 07:12 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
GST BILL- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फर्जी जीएसटी बिल के जरिये कर चोरी व धोखाधड़ी करने वाले 274 आरोपियों में से दो पर स्मगलिंग और विदेशी विनिमय संरक्षण की धाराएं लगी हैं। राजस्व विभाग ने रविवार को बताया कि नवंबर, 2020 मध्य से अब तक 274 लोगों की गिरफ्तारी जीएसटी चोरी में हो चुकी है।

विज्ञापन


274 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं ढाई महीने में जीएसटी फर्जीवाड़े के तहत
डायरेक्टर जनरल ऑफ एंटी इवेजन (डीजीजीआई) के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कंपनी सेक्रेटरी भी शामिल है। जांच के बाद दो आरोपियों पर विदेशी विनिमय संरक्षण और स्मगलिंग रोधी कानून के तहत धाराएं लगाई हैं। अभी तक जीएसटी इंटेलीजेंस और केंद्रीय जीएसटी प्राधिकरण ने 8,500 फर्जी बिल से जुडे़ 2,700 मामले दर्ज किए हैं और 858 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

राजस्व विभाग का कहना है कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए डाटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और एआई की मदद ली जा रही है। इसके जरिये सभी आंकड़े एक-दूसरे से साझा कर इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों का मिलान किया जाएगा और फर्जी बिल पर रोक लगाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें