फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: 'सिंगापुर और भारत के बीच फलते-फूलते रहेंगे संबंध', वांग के PM बनने को लेकर एसआईसीसीआई

Sun, 05 May 2024 07:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

एसआईसीसीआई के अध्यक्ष नील पारेख ने कहा कि उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को नेतृत्व सौंपने की तैयारी पीएम लूंग कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि सिंगापुर और भारत के बीच के संबंध आगे बढ़ते रहेंगे।'
 
विज्ञापन
उप प्रधानमंत्री (डिप्टी) लॉरेंस वोंग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देंगे। लूंग की जगह उप प्रधानमंत्री (डिप्टी) लॉरेंस वोंग लेंगे। इसी को लेकर सिंगापुर इंंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) का कहना है कि भारत के साथ सिंगापुर के संबंध नए प्रधानमंत्री वोंग के नेतृत्व में फलते-फूलते रहेंगे। बता दें, लॉरेंस वोंग 15 मई को शपथ लेंगे।

विज्ञापन


वोंग को नेतृत्व सौंपने की तैयारी
एसआईसीसीआई के अध्यक्ष नील पारेख ने शनिवार रात चैंबर के शताब्दी समारोह में कहा, 'पीएम लूंग उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को नेतृत्व सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि सिंगापुर और भारत के बीच के संबंध आगे बढ़ते रहेंगे।'

दोनों देशों के बीच संबंध सुधरे
उन्होंने एसआईसीसीआई शताब्दी समारोह के मौके पर हुए रात्रिभोज में कहा, 'दोनों देशों के बीच संबंध तब और सुधर गए, जब वोंग ने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इसने दोनों देशों के बीच लंबे समय के संबंधों के लिए मंच तैयार किया है।
विज्ञापन


सीईसीए को लेकर काम करने की सलाह
एसआईसीसीआई भारत और उसके नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने में सिंगापुर सरकार का एक महत्वपूर्ण भागीदार भी है। एसआईसीसीआई के प्रबंधन ने जून 2005 में दोनों देशों द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को ठीक करने की सलाह दी। 

कई व्यावसायिक मिशनों का आयोजन किया
पारेख ने कहा, 'सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) के काम का एक महत्वपूर्ण पहलू सिंगापुर के व्यवसायों, साथी व्यापार संघों और वाणिज्य मंडलों को भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने में मदद करना है। चैंबर ने भारत के विभिन्न राज्यों में कई व्यावसायिक मिशनों का आयोजन किया है। हमने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) और फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) जैसे भारत के प्रमुख व्यापारिक संघों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है।'
 

पिछले दो वर्षों में, एसआईसीसीआई अपने वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन से पहले तमिलनाडु और गुजरात की राज्य सरकारों के लिए संयुक्त रूप से निवेश रोड शो आयोजित करने की तैयारी में रहा है, जिसमें चैंबर ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें