हर चुनौती के भीतर एक अवसर छुपा होता है। भारत की आर्थिक यात्रा इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। आज यह सच हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए और भी प्रासंगिक हो गया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था जब अनिश्चितताओं से जूझ रही है और आपूर्ति शृंखलाएं लगातार बदल रही हैं, तब भारत एक विशेष स्थान पर खड़ा है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है। यह विकास सिर्फ बड़ी कंपनियों या बहुराष्ट्रीय संस्थानों का नहीं है, बल्कि उन करोड़ों उद्यमियों, कारीगरों, निर्माताओं और नवाचारकर्ताओं का है, जो एमएसएमई क्षेत्र की रीढ़ हैं।
30 करोड़ लोगों को रोजगार का लक्ष्य सपना नहीं
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत और तेज रफ्तार से बढ़ रही है। सरकार विनिर्माण से लेकर हर क्षेत्र पर ध्यान दे रही है। निवेश भी बढ़ रहा है। ऐसे में 2028 तक 30 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि आवश्यक संकल्प है। सोचिए, आज एमएसएमई पहले से ही 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था में करीब एक-तिहाई का महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
सिर्फ उपभोक्ताओं ही नहीं, उद्यमों की विश्वसनीयता से बनते हैं ब्रांड
वैश्विक फलक तक पहुंचाएगी पहल
भारत का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपने छोटे उद्यमों को कितना बड़ा सपना देखने की ताकत देते हैं। एमएसएमई फॉर भारत इसी राह का पहला पुल है, जो चुनौती से अवसर तक, स्थानीय से वैश्विक प्रासंगिकता तक हमे पहुंचाएगा।