फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sriram Group Merge: देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी बनेगी श्रीराम फाइनेंस, तीन कंपनियों के विलय का हुआ एलान

Mon, 13 Dec 2021 06:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sriram Group Merge: श्रीराम ग्रुप की तीन कंपनियों ने विलय होने वाला है और सोमवार को कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस विलय से देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अस्तित्व में आएगी।
विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम ग्रुप की तीन कंपनियों ने विलय होने वाला है और सोमवार को कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस विलय से देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अस्तित्व में आएगी।

विज्ञापन


47 साल पुरानी कंपनी की बुनियाद
विलय के संबंध में 47 साल पुरानी इस कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इन तीनों कंपनियों श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (एसटीएफसी), श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (एससीयूएफ) और उनकी प्रवर्तक श्रीराम कैपिटल (एससीएल) ने एसीएल के एससीयूएफ और एसटीएफसी में विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई को श्रीराम फाइनेंस लि.के नाम से जाना जाएगा। यह देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी होगी। नई कंपनी कॉमर्शियल गाड़ियों की फाइनेंसिंग, एमएसएमई लोन और टू-व्हीलर फाइनेंस का काम देखेगी। गौरतलब है कि श्रीराम ग्रुप की स्थापना साल 1974 में की गई थी।

नियामकीय मंजूरी की प्रक्रिया शुरू
विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई के प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 1.5 लाख करोड़ रुपये रहेंगी। इस विलय के लिए तीनों कंपनियों के शेयरधारकों के अलावा अन्य नियामकीय मंजूरियां भी ली जाएंगी। तीनों कंपनियों के निदेशक मंडल की बैठक 13 दिसंबर को हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन अलग-अलग कंपनियों के मर्ज से पहले सभी शेयरहोल्डर से मंजूरी ली जा रही है। एससीएल, एससीयूएफ और एसटीएफसी के शेयरहोल्डर से मर्जर की मंजूरी मांगी गई है। इसके साथ ही विलय को लेकर रिजर्व बैंक, सीसीआई, आईआरडीए, एनएचबी और एनसीएलटी से भी रेगुलेटरी अप्रूवल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें