फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार फिर लाल निशान पर खुला; सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया संभला

Thu, 20 Feb 2025 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.01 अंक की गिरावट के साथ 75,546.17 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 118.95 अंक फिसलकर 22,813.95 अंक पर रहा।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। लगातार गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी का लुढ़कना जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 393.01 अंक गिरकर 75,546.17 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 118.95 अंक गिरकर 22,813.95 अंक पर पहुंचा। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 86.86 डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन


घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.01 अंक की गिरावट के साथ 75,546.17 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 118.95 अंक फिसलकर 22,813.95 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन


रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया 86.88 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.98 पर बंद हुआ था।

वेदांता विभाजन को शेयरधारकों, ऋणदाताओं की मंजूरी मिली
वेदांता लिमिटेड के कंपनी को पांच स्वतंत्र, क्षेत्र-विशिष्ट कंपनियों में विभाजित करने के प्रस्ताव को शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वेदांता लिमिटेड के 99.99 फीसदी शेयरधारकों, 99.59 प्रतिशत सिक्योरड ऋणदाताओं और 99.95 प्रतिशत अनसिक्योरड ऋणदाताओं ने विभाजन के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें